वायरल न्यूज़

Viral Video: जिसे समझ रहा था खाने वाला केला, हाथ में उठाते ही लगा ऐसा झटका, देखकर कलेजा कांप जाएगा

ट्विटर पर एक दिल कंपाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सहम जाएंगे और केला खाने से पहले दस बार चेक करेंगे। देखिए पूरा वीडियो..

Image

केले की तरह दिख रहे सांप का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने खाने के लिए उठाया केला
  • हाथ लगाते ही निकला जानवर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ball Python Viral Video: नजरों का धोखा होना आम बात है लेकिन कई कुछ ऐसी चीजें सामने आ जाती है, जिसे देखने के बाद इंसान एकदम हैरान रह जाता है और इसे खुद भी समझ नहीं आता है कि आखिर चल क्या रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब आप भी इसे देखेंगे तो आपको भी कंपकंपी आ जाएगी। वैसे अगर आप केला बड़े चाव से खाते हैं तो यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स केला खाने के लिए उठाता है लेकिन वह केला नहीं होता है और जैसे शख्स को यह समझ आता है, वह तुरंत उसे वापिस रख देता है। दरअसल, वीडियो में दिख रही ये चीज एक जानवर है, जो केले की तरह नजर आ रही है। इस जानवर को बॉल पायथन के नाम से जानी जाती है, जो दिखने में हुबहू केले की तरह दिखती है। इसे देखने के बाद आप भी धोखा खा सकते हैं तो सावधान रहिए और सतर्क भी।

केले की तरह दिख रहे सांप का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) को देखने के बाद काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगर इंसान ध्यान ना दे तो उसका काम भी तमाम हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुदरत की अनोखी चीजें हैं, जो कभी-कभी भ्रम में डाल देती हैं। इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और इसे 7.8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article