वायरल न्यूज़

बीटेक पास लड़की ने सड़क किनारे लगाए ठेले, बेचती है अनोखे तरह के मोमोज, VIDEO आया सामने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2023, 05:42 PM IST

BTech Momos Girl: बीटेक करने के बाद लड़की ने सड़क के किनारे लगाई खाने-पीने की दुकान। वह बहुत ही अनोखे तरह के मोमोज बेचती नजर आ रही है। मोमोज में उसने चार थैलियां बनाई है। इन चारों में वह अलग-अलग चटनी भरकर ग्राहकों को परोसती है।

Image

मोमोज बेचती लड़की (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने खोली मोमोज की स्टॉल
  • अनोखे मोमोज बेच रही है लड़की
  • यूनीक स्टाइल लोगों को आया पसंद

BTech Momos Girl: इन दिनों सड़क किनारे स्ट्रीट फूड लगाने का एक तरह से रिवाज चल निकला है। कई युवा अच्छी-खासी पढ़ाई करने के बाद सड़क के किनारे स्टॉल लगाते हैं और कुछ न कुछ अनोखी चीज बेचते नजर आते हैं। MBA चायवाले की तर्ज पर अब एक बीटेक गर्ल ने सड़क किनारे खाने-पीने का ठेला लगाया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने काम में काफी सफल नजर आ रही है। इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

अनोखे मोमोज बेचती नजर आई लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क किनारे अनोखे तरह के मोमोज बेचती दिख रही है। यह आत्मनिर्भर लड़की अब युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। लड़की बहुत ही नए अंदाज में मोमोज बेचती दिख रही है। आप देख सकते हैं कि लड़की ने बहुत ही यूनीक स्टाइल के मोमोज तैयार किए हैं। इन मोमोज को चार छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया है। इन हिस्सों में लड़की चार अलग-अलग तरह की चटनी डालकर अपने ग्राहकों को परोसती है। लड़की के यूनीक स्टाइल के मोमोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की चम्मच से मोमोज के चारों हिस्सों में बेहतरीन तरीके से चटनी डाल रही है। ये मोमोज देखने में काफी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। मोमोज के स्टीम होने के बाद लड़की हाइजिन का भी पूरा ध्यान रखती नजर आ रही है। वह अच्छी तरह से साफ-सुथरे प्लेट में मोमोज परोसती दिख रही है। वहींं काफी अच्छे तरीके से मोमोज में चटनियों को डाल रही है। वीडियो को thehungrysurati नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'स्वादिष्ट मोमोज बेचने वाली एक कॉलेज गर्ल.. क्या आपने यह कोशिश की है?'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article