वायरल न्यूज़

Azgar Ka Video: पेड़ पर लटका दिखा इतना विशाल अजगर, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2024, 07:49 AM IST

Azgar ka Video: वायरल वीडियो में इतना विशालकाय अजगर नजर आया है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Image

कैमरे में कैद हुआ विशालकाय अजगर। (वीडियो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेड़ पर लटका दिखा अजगर
  • आकार होश उड़ा देगा
  • कैमरे में कैद हुआ नजारा

Azgar Ka Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी हमारी नजरों के सामने ऐसा कुछ आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक अजगर से जुड़ा है, जिसका आकार इतना विशालकाय है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। विशाल अजगर का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स ने भी इसपर अपनी राय दी है।

पेड़ से लटका दिखा अजगर

होश उड़ा देने वाला नजारा देखकर मालूम होता है कि कोई शख्स जंगल की सैर पर निकला। शायद उसे कोई जंगली जानवर शिकार करता हुआ नजर आ जाए। मगर जंगली जानकर की जगह शख्स को जो कुछ नजर आया बेचारे की बत्ती गुल हो गई। दरअसल जंगल में एकाएक शख्स की निगाह बड़े से पेड़ के ऊपर गई। इसमें शख्स ने देखा कि करीब बीस फीट लंबा अजगर पेड़ से लटका हुआ है। सांप वजन में इतना भारी है कि खुद भी ठीक से नहीं हिल पाता है। उसने अपने शरीर से पेड़ का बड़ा हिस्सा ढंक रखा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी का भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर ही इस वीडियो को चार लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो therealtarzann नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article