वायरल न्यूज़

लड़के ने नाक से बाहर निकाल दी जीभ, लोग बोले- पिछले जन्म में सांप था क्या भाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2023, 07:52 AM IST

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़के ने अचानक अपनी नाक से जीभ बाहर निकाल दी। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हिलाकर रख देगा।

Image

लड़के ने नाक से निकाल दी जीभ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाक से बाहर निकाल दी जीभ
  • हैरान कर देगा नजारा
  • नेटिजन्स ने बताया पिछले जन्म का सांप

Viral Video: अगर सवाल पूछा जाए कि क्या अपनी जीभ से नाक छू सकते हैं। उम्मीद है इसका जवाब ना में ही मिलेगा। बड़ी तादाद में लोग जीभ से नाक को नहीं छू सकते हैं। लाखों में कुछ होते हैं जो सचमुच जीभ से नाक टच कर लेते हैं। मगर पूछा जाए कि क्या कोई अपनी जीभ को नाक से बाहर निकाल सकता है। सवाल सुनने में ही बड़ा हैरान करने वाला लगता है। ऐसा कैसे मुमकिन है कि कोई अपनी नाक से जीभ बाहर निकाल ले। मगर चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक लड़का सचमुच नाक से जीभ बाहर निकालते हुए नजर आया है।

नाक से बाहर निकाल दी जीभ

ऐसा कारनामा करते हुए लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने अपने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया और वीडियो मूड चालू कर दिया। आगे देखेंगे कि लड़के ने तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाया। उसने अपना मुंह बंद किया और जीभ नाक से बाहर निकाल ली। लड़के को ऐसा करते हुए देखकर शुरू में यकीन नही नहीं होता। मगर जब वीडियो बार-बार देखा गया तो सचमुच बहुत हैरानी हुई।

बताया पिछले जन्म का सांप

अजब-गजब कारनामा करते हुए लड़के के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि इसे नाक साफ करने के लिए उंगली की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा पिछले जन्म में सांप था क्या भाई। ऐसे ही एक कमेंट आया कि अनन्या पांडे ऐसा कर सकती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि हमारे देश में ऐसे पागलों की कमी नहीं है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Mahantesh Amaragol नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article