Smallest Sri Ramcharitmanas: पूरे देश में इन दिनों अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। देश के कोने-कोने में भगवान राम से जुड़ी चीजें की जा रही हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले एक प्रोफेसर साहब ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। पूरे देश में प्रोफेसर साहब की प्रशंसा हो रही है। राम भक्त प्रोफेसर साहब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दुनिया की सबसे छोटी श्री रामचरित मानस
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आपको प्रोफेसर साहब का जबरदस्त टैलेंट देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम के प्रति उनकी आस्था भी देखने को मिलेगी। दरअसल, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने भगवान राम से जुड़ा एक इतिहास रचने का काम किया है। प्रोफेसर साहब ने एक सादे कांच के शीशे पर दुनिया की सबसे छोटी राम चरित मानस लिख डाली है। देखें वीडियो-
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रोफेसर साहब ने सादे कांच के शीशे की आयताकार ऑक्साइड-लेपित सतह पर श्री रामचरितमानस उकेरा है। प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने कांच की सतह पर संपूर्ण महाकाव्य को 300 पंक्तियों के भीतर उकेरकर रिकॉर्ड कायम किया है। इसके बाद प्रोफेसर साहब का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। इसे लेकर अयोध्या में जमकर तैयारियां की जा रही हैं।
