वायरल न्यूज़

VIDEO: छोटी बच्ची में आ गई 'हल्क' वाली ताकत, उठाकर खड़ा कर दिया ऑटो रिक्शा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 11, 2024, 09:33 AM IST

Accident Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। मगर तभी एक बच्ची फरिश्ते की तरह पहुंची और ऑटो को सीधा खड़ा कर दिया।

Image

छोटी बच्ची ने अकेले ही खड़ा कर दिया ऑटो। (Photo/Instagram)

Live Accident Viral Video: सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें महिला को बचाने के चक्कर में एक ऑटो ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सवारियों सहित महिला के ऊपर जा गिरा। देखकर होश उड़ जाएंगे कि तभी एक बच्ची ऑटो के करीब पहुंची और अकेले ही इसे वापस सीधा खड़ा कर दिया। अकेले ऑटो सीधा खड़ा करने वाली बच्ची को नेटिजन्स ने सुपरहीरो हल्क जैसा ताकतवर बताया है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क किनारे एक बाइक सवार खड़ा है। वो सामने ही खड़े किसी अन्य शख्स से बात करने में व्यस्त है।

उल्टा पलट या ऑटो

वीडियो में सड़क के दूसरी तरफ से महिला आती हुई नजर आती है। फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक सवारियों से भरा ऑटो फर्राटा भरता हुआ महिला के करीब पहुंच गया। इसमें आगे देखेंगे कि महिला को बचाने के चक्कर में ऑटो ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उल्टा पलट गया। फ्रेम में साफ नजर आता है कि ऑटो के नीचे महिला दबी हुई है। बाइक सवार भी आटो की चपेट में आ चुका है। आसपास दुर्घनाग्रस्त लोगों की मदद करने वाला कोई नजर नहीं आता है। मगर तभी स्कूली बच्ची फरिश्ते की तरह मदद के लिए पहुंची और उसने अकेले ही ऑटो को सीधा खड़ा कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। नेटिजन्स लड़की का अदम्य साहस देखकर उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। घायल लोगों की मदद करते हुए लड़की का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर memesbymuskaan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article