Viral Post: लीना मैकडोनाल्ड नामक लेखिका को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। इस ट्रोलिंग की वजह और कुछ नहीं बल्कि लेखिका का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उपयोग करना था। किताब में एआई-जनरेटेड प्रॉम्प्ट को छोड़ दिया गया था, जिसके कारण अनैतिक और लापरवाह व्यवहार के आरोप लगने लगे। डार्कहॉलो अकादमी: वर्ष 2 नामक उपन्यास (इसे "रिवर्स हरेम" नामक रोमांस स्टाइल में प्रकाशित किया गया था) में एक बड़ी गलती थी जिसे तेज नजर वाले पाठकों ने तुरन्त पहचान लिया। पुस्तक के तीसरे चैप्टर में सुश्री मैकडोनाल्ड ने एक साथी लेखक की शैली की नकल करने का प्रयास किया।
एआई प्रॉम्प्ट में लिखा था, 'मैंने जे. ब्री की स्टाइल से ज्यादा एलाइन करने के लिए इस अंश को फिर से लिखा है, जिसमें अधिक तनाव, कठोर और कच्ची भावनात्मक बातें शामिल है।' यदि आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि, जे. ब्री. रोमांस और फैंटेसी नॉवेल्स की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकने वाली कैटेगरी की लेखिका हैं और सुश्री मैकडोनाल्ड ने उनकी स्टाइल की नकल करने का प्रयास किया है। हालांकि पुस्तक को चुपचाप अपडेट कर दिया गया है, लेकिन इस गलती के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल होते रहे। इस पर फैन्स ने इस घटना को "बहुत शर्मनाक" करार दिया है।
एक यूजर ने कहा, 'यह मेरी ओर से तत्काल प्रतिबंध है।' दूसरे ने कहा, 'अगर आप किताबें लिखने ही नहीं जा रहे हैं तो लिखने का क्या मतलब है? क्या लोगों को लिखने में मजा नहीं आता?' तीसरे ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करने वाली एकमात्र लेखिका हैं और मैं चाहता हूं कि इसे बताने का कोई तरीका हो। हाल ही में बहुत सी पुस्तकों में लेखक की आवाज़ बीच में ही बदल दी गई है।' गौरतलब है कि, यह पहला मामला नहीं है जब पेशेवर क्षेत्र में AI के इस्तेमाल ने विवाद खड़ा किया है। पिछले महीने, माई पिलो के सीईओ माइक लिंडेल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को एक संघीय न्यायाधीश ने मानहानि के मुकदमे में कानूनी विवरण लिखने के लिए AI का उपयोग करने के लिए फटकार लगाई थी।
