वायरल न्यूज़

जिंदगी में नहीं देखा होगा मेकअप का ऐसा कमाल, आंटी को बना दिया क्यूट गर्ल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2023, 10:17 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को देखकर अंदाजा हो जाएगा कि मेकअप का इससे तगड़ा कमाल पहले नहीं देखा होगा। इसमें आंटी कुछ ही देर में बहुत सुंदर दिखने लगीं।

Image

मेकअप के कमाल से क्यूट गर्ल बनीं आंटी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा मेकअप का ऐसा कमाल
  • आंटी से क्यूट गर्ल बन गईं
  • हैरान कर देगा वीडियो

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ दिखाई पड़ता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो एक आंटी से जुड़ा है जो मेकअप के कमाल से इतनी सुंदर लड़की बन गईं कि देखकर आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है।

मेकअप के कमाल ने हिला दिया

आंटी का ये हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दिखाई पड़ता है कि एक आंटी दुल्हन के लिबास में नजर आती हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां हैं। आंखें के नीचे काले घेरे नजर आते हैं। देखकर कोई भी कहेगा कि आंटी की उम्र में पचास साल से कम नहीं होगी। मगर मेकअप के बाद भी वही आंटी इतनी क्यू गर्ल बन गईं कि देखकर होश उड़ जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

स्पष्ट कर दें कि मेकअप से आंटी के लड़की जैसे दिखने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसके दावे की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article