Dulha-Dulhan Viral Video: पंडितजी के कहने पर दुल्हन ने दूल्हे से मांगा ऐसा वचन, सिर्फ हां ही कह पाया बेचारा दूल्हा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 13, 2023, 06:46 AM IST

शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपको हर दिन कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे जिसे देख आपका दिन बन जाता होगा। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर दू्ल्हा-दुल्हन से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपको बहुत हंसी आएगी।

Dulhan dulha video

दुल्हन ने दूल्हे से मांगा ये वचन (Source:Instagram)

दुल्हन ने लिया ये कैसा वचन

दरअसल सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दुल्हन, दूल्हे से ऐसा वचन मांगती है जिसे बोलकर वो खुद भी हंसने लगती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं और पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्में पूरी करा रहे हैं। इस बीच उन्होंने दुल्हन को दुल्हे से एक वचन लेने को कहा जिसे सुन हर कोई हंसने लगा और दुल्हन भी वचन मांगते मांगते लोट पोट हो गई। दरअसल पंडितजी के कहने पर दुल्हन ने दूल्हे से वचन मांगा कि वो कहीं भी किसी भी महिला या लड़की को नहीं देखेंगे। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पंडितजी दुल्हन को दूल्हे से ये वचन लेने को कहते हैं, ‘बगीचे में, मेले में…मेरे से ज्यादा सुंदर कोई और लड़की या और औरत आपको दिखाई दे, अगर आप मन को विचलित करोगे तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन सकती हूं।’ऐसा कहने के बाद दुल्हन खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। इधर दूल्हा भी तुरंत इसका जवाब हां में देता है।

इस क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर anjalofficiall नाम की आईडी से शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एज यूजर ने तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि दूल्हे का फेस देखकर लग रहा है कि मौका मिलते ही पंडितजी को धुन दे।

End of Feed