मेडिकल एग्जाम में फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बिहारी अंदाज में वीडियो बना इंटरनेट पर मचा रहीं तहलका

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2024, 06:03 PM IST

Astuti Anand Success Story: अस्तुति आनंद नाम की इस लड़की ने दो बार मेडिकल का एग्जाम दिया था। हालांकि, वह परीक्षा पास नहीं कर सकी। इसके बाद अस्तुति ने पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह फनी कंटेंट बनाने की सोची।

Astuti Anand Success Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों 24 साल की एक लड़की ने तहलका मचाया हुआ है। बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली यह लड़की बिहारी टोन में सास-बहु, शादी में गुस्साई बुआ, मुहल्ले की आंटी जैसे दर्जनों फनी किरदार में वीडियो बनाती है। इस लड़की के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। देखते ही देखते यह लड़की सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है। लड़की के वीडियो ऐसे होते हैं, जिससे लोग खुद को जोड़कर देखने लगते हैं। सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही इस लड़की का नाम अस्तुति आनंद है।

End of Feed