Tattoo Making With Hammer And Nails: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद दिमाग एकदम से हिल जाता है। ऐसे में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो काफी मजेदार भी है और खतरनाक भी। ऐसे में जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी हैरान है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक टैटू आर्टिस्ट नजर आएगा, जो एक महिला के शोल्डर पर टैटू बनाता नजर आ रहा है। आमतौर पर आपने टैटू बनाने के लिए मशीन का उपयोग करते हुए देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में आप अनोखे तरीके से टैटू बनता हुआ देख पाएंगे। इस वीडियो में आर्टिस्ट कील-हथौड़े का प्रयोग करके महिला के शोल्डर पर टैटू बना रहा है, जो देखने में भी बेहद अनोखा है।
कील-हथौड़े का प्रयोग करके कलाकार ने बनाया टैटू
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अगर गलती से भी इसने तेज हथौड़ा चला दिया तो महिला के साथ तो खेल हो जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है हम पाषाण युग में आ गए हैं। अब तक इस पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस पोस्ट को 'palicasgrace' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
