वायरल न्यूज़

सबकुछ छोड़कर सिंगर बन गईं अंजू, वीडियो देखकर यकीन नहीं करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 14, 2024, 03:27 PM IST

Viral Video: अंजू पाकिस्तान से लौटने के बाद लगातार सुर्खियो में छाई हुई हैं। अबकी बार वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

Image

नए अवतार में नजर आईं अंजू। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गायिका के अवतार में अंजू
  • स्टूडियो गाते हुए आईं नजर
  • सोशल मीडिया में छाया वीडियो

Viral Video: पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से विवाह करके भारत लौटी अंजू लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए जाते हैं। इन वीडियोज में अंजू कभी नसरुल्लाह संग घूमती नजर आती हैं तो कभी भारत में मेट्रो का सफर करती हुई नजर आती हैं। हाल में उन्होंने जिम करते हुए भी अपना वीडियोज इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। मगर अबकी बार अंजू जिस नए अवतार में नजर आई हैं शायद ही किसी ने सोचा होगा। नए अवतार में अंजू का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

गायिका के अवतार में अंजू

सामने आए वीडियो में देखेंगे कि अबकी बार अंजू किसी गायिका के अवतार में नजर आई हैं। मानो किसी स्टू़डियो में अपना गाना रिकॉर्ड कराने पहुंची हैं। मजेदार है कि अंजू ने खुद ये वीडियो अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। मानो अंजू ने अब सबकुछ छोड़कर सिंगर बनने की राह पर चल पड़ी हैं। हालांकि देखकर साफ लगता है कि अंजू गाने के सिर्फ बोल गुनगुना रही हैं। ब्रैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बज रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अंजू ने इससे पहले एक और वीडियो साझा किया था जिसमें वो जिम में नजर आई थीं। हालांकि उनके वीडियो पर नेटिजन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। कई यूजर्स ने उन्हें वापस पाकिस्तान जाने तक की सलाह दे डाली।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article