Viral Video: जब सांप के घर में अचानक पहुंचा बिच्छू, कोबरा की हालत देख रह जाएंगे दंग, यूजर्स बोले - सबका होता है 'एक बाप'

इंस्टाग्राम पर सांप और बिच्छू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पहले तो आपको कुछ समझ नहीं आएगा लेकिन जब आप समझेंगे तो एक ही बात कहेंगे - सबका एक बाप होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और बिच्छू का वीडियो हुआ वायरल
  • दोनों के बीच दिखा जबरदस्त सीन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Scorpion And Snake Fight Video: इंटरनेट पर हर रोज जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से नजरअंदाज कर लिए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनके बारे में चर्चा किए बिना आप रह ही नहीं सकते। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है। वीडियो को देखने के बाद आपके अंदर एक अलग ही फीलिंग आने वाली है।

Scorpion And Snake Fight Video

सांप और बिच्छू का खतरनाक वीडियो (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक सांप और एक बिच्छू नजर आएगा, जो कोबरा के घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान दोनों जहरीले जानवरों को देखने लायक है। सांप अपने घर में एक किनारे पर बैठा है और बिच्छू उसके नजदीक जाने की कोशिश कर रहा है। आमतौर पर देखा जाता है सांप किसी दूसरे जानवर पर हमला करने से पहले नहीं सोचता लेकिन इस वीडियो में बिच्छू भारी पड़ती नजर आ रही है।

End of Feed