वायरल न्यूज़

Viral Video: बिल्ली की रफ्तार के सामने फुस्स हो गया कोबरा, डसने से पहले ही पड़ गया झापड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2024, 02:15 PM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बिल्ली को सामने देखकर कोबरा आक्रामक हो गया। वो उसे डसने के लिए आगे बढ़ता है और मगर जैसे ही फन उठाया तुरंत जोरदार झापड़ पड़ गया।

Image

हैरान करेगी सांप बिल्ली की ऐसी लड़ाई। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप बिल्ली की लड़ाई
  • डसने से पहले पड़ा झापड़
  • हैरान कर देगा ये वीडियो

Animal Fight Video: सोशल मीडिया में सांप-नेवले की लड़ाई से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इसके अलावा चूहे का शिकार करते हुए बिल्ली के वीडियो की भी भरमार है। मगर कभी सांप और बिल्ली को आमने सामने देखा है। कल्पना की है कि अगर सांप और बिल्ली में लड़ाई हो तो जीत किसकी होगी। बहुत उम्मीद है कि दिमाग सांप का नाम पहले आएगा। इसकी वजह है सांप के डसने की रफ्तार, जिसका जहर मौत का कारण भी बन सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें किंग कोबरा और बिल्ली आमने सामने हैं। दोनों में कोई भी पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आता है।

बिल्ली को डसने लगा कोबरा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सांप शिकार की तलाश में है। इधर बिल्ली भी पेट भरने के लिए शिकार की खोज में जुटी है। दोनों में से किसी को शिकार नहीं मिलता और आपस में ही सामना होगा। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि बिल्ली को सामने देखकर सांप तुरंत आक्रामक हो गया। वो बिल्ली को डसने के लिए आगे बढ़ता है और फन मारता है। फ्रेम में सांप की रफ्तार देखने लायक होती है। मगर देखकर होश उड़ जाएंगे कि बिल्ली का रिएक्शन टाइम सांप के डसने से भी तेज निकला। इसमें देखेंगे कि बेचारा कोबरा बिल्ली की रफ्तार के सामने फुस्स हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हैरान हो जाएंगे कि बिल्ली कोबरा के डसने से पहले ही एक के बाद एक कई बार उसे झापड़ रसीद कर देती है। बिल्ली के हमले से सांप इतना परेशान हो गया कि पीछे हटने का फैसला लेना पड़ा है। मगर बिल्ली अब भी सांप को कहां जाने देने वाली थी। वो लगातार उसपर हमला करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर rijeshkv_80 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article