वायरल न्यूज़

अचानक सैलून में आ धमका सांड और मचा दी तोड़फोड़, लोग बोले- बाल कटवाने आया होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 30, 2024, 09:29 AM IST

Animal Attack Video: वीडियो में देखेंगे कि लोग आराम से सैलून में बाट कटवा रहे थे कि तभी सांड वहां आ धमका। इधर सांड को सैलून में देखकर अफरा-तफरी मच गई।

Image

सैलून में बाट कटवाने आया सांड। (Photo/Instagram)

Animal Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वायरल होते हैं, जो लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक सांड अचानक बेकाबू हो गया और सैलून में आ धमका। इसके बाद सांड ने ऐसा आतंक काटा कि अंदर मौजूद सभी लोगों की हालत खराब हो गई। लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। इधर सांड भी भी सैलून में होता है और बुरी तरह तोड़फोड़ करता है।

सैलून में आ धमका सांड

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक शख्स सड़क से गुजर रहा था कि तभी सांड उसके पीछे पड़ गया। शख्स सांड से बचने के लिए दौड़ लगाता है और सीधा सैलूम में आ धमका। इधर सांड भी उसके पीछे सैलूम में घुस गया। देखकर हंसी छूट जाएगी कि वही शख्स सबसे पहले नौ दो ग्यारह हो गया। मगर सैलून में मौजूद लोगों को फंसा दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि सांड देखकर सैलून में अफरा-तफरी मच गई। लोग गोली की रफ्तार से भाग निकले।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। आखिर में देखेंगे कि सांड अभी भी सैलूम में मौजूद है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सांड बाल कटवाया आया होगा। एक यूजर ने लिखा कि इंसानों के सैलून में जानवर बाल कटवाने पहुंचा। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि सांड भी कटिंग कराने पहुंच गया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर reporter_nikki नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article