Bill Gates ने Anant Ambani और राधिका मर्चेंट को कुछ इस अंदाज में दी बधाई, कहा- 'दोस्‍तों के साथ..'

Bill Gates Viral Post: बिल गेट्स ने जामनगर से विदा लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को प्‍यारा मैसेज लिखा। उन्‍होंने दोनों को बधाई दी और अपना अनुभव भी शेयर किया।

Bill Gates Viral Post: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद एक प्‍यार सा नोट लिखकर बधाई दी। इस बार अपनी भारत यात्रा पर बिल गेट्स ने कई फोटोज शेयर कीं और सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस कार्यक्रम में बिल गेट्स अपनी गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड के साथ शामिल हुए। अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कपल से कहा कि, इस कार्यक्रम के बहाने पुराने दोस्‍तों से मिलाने के लिए धन्‍यवाद। बता दें कि, बिल गेट्स ने भारत यात्रा के दौरान कई जगहों का दौरा किया। उन्‍होंने इस दौरान विश्‍व के सबसे बड़े 'स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी' का भी दौरा किया।

​Bill Gates, Bill Gates in Jamnagar, Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding, Aanant Ambani Wedding, Jamnagar, Bill Gatest Viral Photo, Bill Gatest Viral Post


समारोह में मुकेश-अनंत अंबानी के साथ बिल गेट्स।

पहली बार भारतीय शादी में शामिल हुए

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'भारत में किसी शादी समारोह में शामिल होने का यह मेरा पहला मौका था और यह अविश्वसनीय था। बधाई हो, अनंत और राधिका।' आगे वे लिखते हैं कि, 'हमारे साथ रहने और हमें पुराने दोस्तों से मिलने का बहाना देने के लिए धन्यवाद।' बिल गेट्स ने संदेश के साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे और पाउला हर्ड दोनों रोहिणी एवं नंदन नीलेकणि के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्‍ट को सोशल मीडिया पर अब तक 1.3 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं और ये संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।

End of Feed