वायरल न्यूज़

Video: इसे कहते हैं पॉवर! अंबानी ने सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बिठा दिया एक ही बस में, गांव के बारात की आएगी याद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2024, 12:17 PM IST

Anant Ambani Pre Wedding Video: इस वीडियो में आप बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में जाते देख सकते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह अंबानी की पॉवर है।

Image

अनंत अंबानी प्री वेडिंग (इंस्टाग्राम)

Anant Ambani Pre Wedding Video: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में आपको बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी देखने को मिल जाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में जाते देख सकते हैं।

एक ही बस में बैठे दिखे बॉलीवुड सेलिब्रिटी

हैरान करने वाली बात यह है कि सारे सेलिब्रिटी एक ही बस में सवार होकर अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में जा रहे हैं। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह अंबानी की पॉवर है कि वह सारे सेलिब्रिटीज को एक ही बस में बिठाकर ले जा रहे हैं। लोग इसे अंबानी की रियल पॉवर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग इवेंट गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस इवेंट में शामिल होने के लिए न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आ रहे हैं। दर्जनों बिजनेस टायकून से लेकर हॉलीवुड स्टार्स और कई देशों के प्रमुख लोग इस इवेंट में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं। इसके अलावा खेल जगत से भी सैकड़ों सेलिब्रिटी अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में पहुंचे हैं। सबका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article