Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी को उनके 29वें जन्मदिन पर भारतीय उद्योगपति भरत मेहरा ने MF हुसैन की पेंटिंग गिफ्ट की है। ये फोटो भरत मेहरा ने खुद के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। व्यवसायी भरत मेहरा ने जन्मदिन के उपहार के साथ अनंत अंबानी की फोटो साझा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई है और कई लोगों द्वारा इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है।
अनंत अंबानी गिफ्ट देते भरत मेहरा।
भरत मेहरा ने क्या लिखा
भरत मेहरा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'सोकोट्रा ड्रैगन यमनी पेड़ की लकड़ी पर तराशी एमएफ हुसैन की फोटो...हैप्पी बर्थडे।' इस फोटो में वे अनंत अंबानी के पास खड़े भी दिख रहे हैं। पेंटिंग में भगवान गणेश को पारंपरिक भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखाया गया है। लगभग 20 घंटे पहले साझा किए जाने के बाद से, पोस्ट को लगभग 1.7 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस शेयर पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने दिल के इमोजी के साथ शेयर पर प्रतिक्रिया भी दी।
