वायरल न्यूज़

Viral Video: अटल सेतु की खूबसूरती देख मस्तमगन हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 10:38 AM IST

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से अटल सेतु का एक वीडियो शेयर किया है, जिसका नजारा आपका मनमोह लेगा। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दिल की बात भी कही, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अटल सेतु का शानदार वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अटल सेतु का वीडियो वायरल
  • आनंद महिंद्रा ने किया शेयर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Atal Setu Mumbai Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा से ही अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी उनके पोस्ट की तारीफ करेंगे। दरअसल, हाल ही में आनंद महिंद्रा मुंबई में बने अटल सेतु से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होंने उस रास्ते का एक वीडियो (Viral Video) क्लिप शेयर किया है और अटल सेतु की काफी तारीफ भी की है।

ऐसे में उनका ये पोस्ट काफी वायरल (Anand Mahindra Twitter Post) हो रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि पिछले सप्ताह अटल सेतु पर गाड़ी चलाने का मौका मिला, जो इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप पानी पर उड़ते हुए एक होवरक्राफ्ट हैं। वीडियो में शाम का शानदार दृश्य देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह पुल पर जमीन पर 5.5 किमी और समुद्र में 16.5 किमी बना हुआ है, जो देश की सबसे बड़ी समुद्री पुल है। बता दें, आनंद महिंद्रा हमेशा ही कुछ न कुछ नया शेयर करते हैं और उनके ट्वीट्स भी काफी जानकारी वाले होते हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अटल सेतु का शानदार वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) को लेकर काफी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह काफी शानदार अनुभव है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह पुल देखने में बेहद शानदार लग रहा है। इस वीडियो को अब तक 7.84 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और 16 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट '@anandmahindra' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article