अपने Grandsons को इस बच्‍चे की तरह बनाना चाहते हैं Anand Mahindra, ये क्‍यूट वीडियो देख हुए इमोशनल

Anand Mahindra Shared Emotional Video: मशहूर उद्योगपति आनंद महिन्‍द्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर एक पोस्‍ट साझा किया है। पोस्‍ट में फुटबॉल मैच का एक वीडियो है जिसे लेकर उन्‍होंने अपने जज्‍़बात बयां किए हैं।

Anand Mahindra Shared Emotional Video: मशहूर उद्योगपति आनंद महिन्‍द्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा एक्टिव रहते हैं। देश और दुनिया में होने वाली छोटी बड़ी अनोखी-अनोखी घटनाओं लोगों के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में आनंद महिन्‍द्रा ने एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है जिस पर उन्‍होंने काफी इमोशनल बात लिखी है। शेयर किया गया ये वीडियो एक फुटबॉल मैच का है जिसमें टीम के मैच हारने पर एक बच्‍चा दौड़ता हुआ खिलाड़ी के पास जाता है साथ ही उन्‍हें सांत्‍वना देता है।

​anand mahindra, anand mahindra shared video, anand mahindra hindi news, anand mahindra video, anand mahindra latest news, anand mahindra x post, anand mahindra viral video, viral news, trending news, viral, news, trending


आनंद महिन्‍द्रा और उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो।

'ग्रैंडसन में चाहता हूं यही क्‍वालिटी'

आनंद महिन्‍द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ' ये छोटा लड़का मैच हारने के बाद गोलकीपर को सांत्‍वना देने के लिए स्‍पष्‍ट रूप से पिच पर दौड़ा। मेरे 2 युवा पोते जल्द ही हमसे मिलने आएंगे और मैं चाहता हूं कि उनके दिल भी इस बच्चे की तरह सहानुभूतिपूर्ण और बड़े हों।' द सन की रिपोर्ट के मुताबिक गौरतलब है कि, यह मैच अर्जेंटीना प्रीमियर लीग 2022 का था। जहां एक लड़का टीम बोका जूनियर्स के खिलाफ एक फुटबॉल मैच हारने के बाद डिफेन्सा वाई जस्टिसिया के गोलकीपर एज़ेकिएल अनसैन से गले मिलने के लिए दौड़ पड़ा।' वीडियो में अनसैन चेहरे पर निराशा के साथ गोलपोस्ट के सामने घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं। उसी दौरान ऑडियंस के बीच से निकलकर बच्‍चा एज़ेकिएल अनसैन के पास पहुंचा और उसे सांत्‍वना देने लगा।

End of Feed