Ananad Mahindra Tweet : मुंबई की सड़कों से अब वो ऑइकॉनिक लाल डबल-डेकर बसें गायब हो गई हैं। इस मौके पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक इमोशनल ट्वीट किया। दरअसल, हम आपको बता दें कि, आपको BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) उपक्रम की आखिरी प्रतिष्ठित डबल-डेकर गैर-वातानुकूलित बसों ने मुंबईकरों को गुडबाय कह दिया। आनंद महिंद्रा ने टाम्स ऑफ इंडिया की पोस्ट को शेयर करते हुए एक भावुक ट्वीट लिखा। अपने इस ट्वीट में उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मुंबई पुलिस ने भी दिल छू लेने वाली बात लिखी।
आनंद महिंद्रा और लाल डबल डेकर बसें।
लाल डबल-डेकर बस सेवा के आखिरी दिन सैकड़ों यात्री पहुंचे थे। ये सभी यात्री आखिरी बार इस अनुभव को संजोना चाहते थे। उनकी आंखों के सामने ऑफिस-कॉलेज जाने वाले दिन सामने आ रहे थे। आनंद महिंद्रा ने इस घटनाक्रम को अपनी बचपन की यादों में से एक की चोरी करार दिया। उन्होंने लिखा कि, 'हैलो, मुंबई पुलिस? मैं अपने बचपन की सबसे महत्वपूर्ण यादों में से एक की चोरी की रिपोर्ट करना चाहता हूं।' महिंद्रा के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किए और किसी-किसी यूजर ने डबल-डेकर बसों में सफर से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए।
जिस क्रिएटिविटी के साथ आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया था, ठीक उसी प्रकार मुंबई पुलिस ने भी जवाब दिया। मुंबई पुलिस ने महिंद्रा को जवाब देते हुए लिखा कि, 'हमें आनंद महिंद्रा सर से एक 'नॉस्टैल्जिक डकैती' रिपोर्ट मिली है ! हम चोरी को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, लेकिन हम उस पर कब्ज़ा नहीं कर सकते। वे बेहतरीन यादें आपके और सभी मुंबईकरों के दिल में सुरक्षित रूप से रखी गई हैं।'
इसके ठीक बाद महिंद्रा ने एक और ट्वीट किया और मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया सेल की तारीफ की। आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि, 'आप लोग कुछ और हैं।'
हालांकि आनंद महिंद्रा और मुंबई पुलिस की इस जुगलबंदी को एक्स पर लोगों ने काफी पसंद किया। एक यूजर ने लिखा, 'हा हा हा... बहुत अच्छा जवाब दिया...बहुत बढ़िया जवाब दिया!' वहीं, दूसरे ने लिखा कि, 'इतना क्रिएटिव रिएक्शन, मुंबई पुलिस और इस हैंडल को चलाने वाले को सलाम। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'मुंबई पुलिस आप एपिक हैं !!!'
