Amravati Auto Driver: सवारी तो आपने खूब की होगी लेकिन कई बार कुछ ऐसा एक्सपीरियंस मिल जाता है, जिसे भूला पाना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग देखने में एकदम अनपढ़ लगते हैं लेकिन उनकी बोली सुनकर ऐसा लगता है जैसे उनसे ज्यादा विद्वान कोई होगा ही नहीं। ऐसा ही कुछ आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगा, जिसे देखकर और सुनकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।
अमरावती के ऑटो ड्राइवर ने इंग्लिश बोलकर सबको चौंकाया (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर फर्राटेदार इंग्लिश बोलता नजर आ रहा है। उसकी इंग्लिश सुनकर आपको पैरिस और लंदन की याद आ जाएगी। क्योंकि इतनी खतरनाक इंग्लिश तो वही के लोग बोलते हैं। लेकिन कहा गया है न कि प्रैक्टिस मेक्स मैन परफैक्ट। ये ऑटो ड्राइवर भी इसी का एक उदाहरण है, जो आप देख पा रहे हैं। अमरावती के इस ऑटो ड्राइवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अमरावती के ऑटो ड्राइवर ने इंग्लिश बोलकर सबको चौंकाया
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दादा जी ने सारी पढ़ाई पर पानी फेर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनकी आवाज कलाम साहब की तरह लग रही है। बता दें, इस वीडियो को 'kon_bhushan1222' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.35 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
