Video: विदेशी दूल्हे ने दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए किया धांसू डांस, 'बीड़ी जलइले' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस वायरल

इंस्टाग्राम पर विदेशी दूल्हे ने अपनी इंडियन दुल्हन के लिए शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देख आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और आप भी झूमने लग जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी दूल्हे ने किया शानदार डांस
  • दुल्हन के लिए दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

American Groom Dance Video: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर रोज कई सारे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कुछ शादी वाले वीडियो इतने अच्छे होते हैं, जिसे हर कोई पसंद करता है। ऐसे कई सारे वीडियो आपको इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है कि आप देखते रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक विदेशी दूल्हा दिख रहा होगा, जो अमेरिकी मूल का है। वह अपनी भारतीय दुल्हन के लिए जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। इस दौरान उसने 'बीड़ी जलइले' गाने पर धमाकेदार डांस किया है। इसके बाद उसके डांस के इम्प्रेस हुई उसकी दुल्हनिया भी उसके साथ ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। दोनों के इस प्यार भरे डांस को देख हर कोई तारीफ कर रहा है।

End of Feed