वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: दुनिया के सबसे महंगे पेड़ की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, 1000 साल पुराना है इतिहास

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 29, 2023, 05:58 PM IST

World Most Expensive Tree: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा पेड़ स्टार्क्सपर गोल्डेन डेलिशियस एप्पल ट्री को माना जाता है। वहीं जापान की काटो फैमिली के 1000 साल पुराने बोनसाई पेड़ को भी दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है।

Image

दुनिया का सबसे महंगा पेड़ (ट्विटर)

World Most Expensive Tree: आपने बहुत सारे पेड़ देखे होंगे, इस दुनिया में असंख्य पेड़ होंगे। इसी बीच आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पेड़ की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शायद ही आप दुनिया के सबसे महंगे (Most Expensive Tree) पेड़ के बारे में जानते होंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुनिया का सबसे महंगा पेड़ कौन सा है? इस सवाल का जवाब शायद ही किसी को पता होगा।

दुनिया का सबसे महंगा पेड़ कौन सा?

सोशल मीडिया के अनुसार, दुनिया का सबसे महंगा पेड़ मारीया दे लोस आन्जेलेस है। यह पेड़ मेक्सिको सिटी में है। बताया जाता है कि यह पेड़ 700 सालों से ज्यादा पुराना है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस पेड़ को कृत्रिम टेक्नोलॉजी के सहारे जीवित रखा गया है। इसके अलावा अफ्रीकन ब्लैकवुड पेड़ की लकड़ी को दुनिया में सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है। इस लकड़ी की कीमत 10 हजार डॉलर प्रति किलोग्राम तक होती है।

जापान में है 1000 साल पुराना पेड़

वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा पेड़ स्टार्क्सपर गोल्डेन डेलिशियस एप्पल ट्री को माना जाता है। इस पेड़ को साल 1959 में दुनिया के सबसे महंगे पेड़ होने का रिकॉर्ड मिला था। अमेरिका के वॉशिंग्टन में इस पेड़ के लिए 51 हजार डॉलर यानी तकरीबन 42 लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा जापान की काटो फैमिली के 1000 साल पुराने बोनसाई पेड़ को भी दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है। इस पेड़ की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। मौजूदा समय में यह दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article