Ajab Gajab News: विज्ञान इतना आगे निकल चुका है कि अब शायद कुछ भी असंभव नहीं है। आधुनिकीकरण के इस युग में लोग अब इतनी मशीनें बना चुके हैं कि लोगों का काम बहुत आसानी से हो जाता है। इतना सब तो एक हद तक ठीक भी था। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा था कि इंसान भी साथ रहने के लिए मशीनों का उपयोग करेंगे, वे अपने लिए मशीनीकरण वाले पार्टनर का इस्तेमाल करेंगे। ये सुनकर ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।
दरअसल, स्पेन की रहने वाली एक महिला अपने एक अनोखा पार्टनर खोजा है, जो एआई द्वारा जेनरेटेड है। महिला के इस एआई होलोग्राफिक पार्टनर की बात सुनते ही इंटरनेशनल मीडिया में खलबली मच गई है। बीते कुछ महीनों एआई होलोग्राफिक एंकर्स की बात सामने आई थी, जो कि एक प्रोफेशनल मुद्दा था। लेकिन अब पार्टनर के रूप एआई का इस्तेमाल काफी चौंकाने वाला है। इस महिला का नाम एलिसिया फ़्रेमिस बताया जा रहा है, जो कि एक आर्टिस्ट है।
एआई होलोग्राफिक पार्टनर से ब्याह रचाएगी महिला
असामान्य सी लगने वाली ये शादी मानवीय रिश्तों और प्रौद्योगिकी के मिश्रण का एक नमूना है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने कृत्रिम पार्टनर के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। महिला ने एआई जेनरेटेड शख्स का नाम एलेक्स (AiLex) रखा है। इस दौरान वे एक साथ खाना भी खा रहे हैं और अगला क्लिप देखने के बाद तो आपकी हंसी छूट जाएगी। इसमें होलोग्राफिक शख्स बर्तन धोता नजर आ रहा है। 'हाइब्रिड कपल' के नाम से फेमस हुए इस कपल पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
