Ajab Gajab : ब्‍वॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज कि मिनटों में हुआ ब्रेकअप, इस बात से रूठकर शादी से भागी गर्लफ्रेंड

Ajab Gajab : एक महिला ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिले एक ऐसे सरप्राइज के बारे में बताया जिसके मिलने पर वो गुस्‍से से आग बबूला हो गई थी। इतना ही ब्‍वॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उसे और भी ज्‍यादा गुस्‍सा आ गया।

Ajab Gajab : सरप्राइज मिलना सभी को पसंद होता है, फिर चाहे वे परिवार वालों से मिले, दोस्‍तों से मिले या फिर गर्लफ्रेंड-ब्‍वॉयफ्रेंड से। हाल ही में एक महिला ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिले एक ऐसे सरप्राइज के बारे में बताया जिसके मिलने पर वो गुस्‍से से आग बबूला हो गई थी। इतना ही ब्‍वॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उसे और भी ज्‍यादा गुस्‍सा आ गया और वो वेन्‍यू से चली गई। रेडिट पर महिला ने पूरा मामला लोगों के साथ शेयर किया। इस दौरान कुछ ने उसे सपोर्ट किया तो वहीं, कुछ ने सरप्राइल पर मजे लिए।

​Ajab Gajab, Boyfriend Weired Surprise, Weired News

गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप।

ब्‍वॉयफ्रेंड ने किया ये इंतजाम

महिला की रेडिट पोस्‍ट के अनुसार, उसके ब्‍वॉयफ्रेंड मार्क ने उसे काफी महंगी जगह पर इनवाइट किया था। यहां पर आने से पहले महिला को ऐसा लगा कि ब्‍वॉयफ्रेंड ने उसे किसी बड़ी आलीशान पार्टी में बुलाया है इसलिए वो वहां पर अच्‍छी और खूबसूरत ड्रेस पहनकर पहुंची थी। हालांकि जब वो वहां पर पहुंची और वहां का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए क्‍योंकि वहां पर उसके परिवार समेत दोस्‍त और सैकड़ों लोग मौजूद थे जो उसी का इंतजार कर रहे थे और उसके एंट्री लेते ही सब तालियां बजाने लगे। काफी देर के बाद उसने मार्क से पूछा तो उसे पता चला कि, ये सारा इंतजाम उन दोनों की शादी के लिए किया गया था, जिसके बारे में महिला केा भनक तक नहीं थी।

End of Feed