Ajab Gajab: महिला के रंग-रूप का मज़ाक उड़ाते थे सहकर्मी, DNA टेस्ट के बाद जो हुआ सुनकर चौंक गए यूजर्स

Ajab Gajab: हेनान प्रांत के शिनजियांग की रहने वाली डोंग ने बताया कि, उसने ये परीक्षण सहकर्मियों की टिप्‍पणियों के बाद कराया था। दरअसल, सहकर्मी महिला की अलग शक्ल के बारे में हल्की-फुल्की टिप्पणियों किया करते थे और कहते थे कि, 'लोकल (स्‍थानीय) नहीं लगती।'

Ajab Gajab: उत्तरी चीन में रहने वाली एक महिला के साथ इन दिनों एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, महिला के सहकर्मी उसके असामान्य रूप और रंग का काफी मजाक उड़ाते थे जिसके बाद उसने DNA टेस्‍ट कराया। महिला को सबसे बड़ा झटका उस वक्‍त लगा जब उसने डीएनए टेस्‍ट की रिपोर्ट को देखा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, डीएनए टेस्‍ट की रिपोर्ट में महिला को पता चला कि आनुवंशिक रूप से अपने माता-पिता से संबंधित नहीं थी।

डीएनए टेस्‍ट।

हेनान प्रांत के शिनजियांग की रहने वाली डोंग ने बताया कि, उसने ये परीक्षण सहकर्मियों की टिप्‍पणियों के बाद कराया था। दरअसल, सहकर्मी महिला की अलग शक्ल के बारे में हल्की-फुल्की टिप्पणियों किया करते थे और कहते थे कि, 'लोकल (स्‍थानीय) नहीं लगती।' महिला ने लोगों से ये पूछना शुरू कर दिया कि वह कहां से आई है और बाद में अपने परिवार से स्पष्टीकरण मांगा। डोंग नाम की महिला ने SCMP को बताया कि, 'मैं हमेशा शिनजियांग में रहती आई हूं, लेकिन जब मैंने काम करना शुरू किया, तो मेरे सहकर्मियों ने कहा, तुम बिल्कुल भी हमारी तरह नहीं दिखती हो। तुम्हारी नाक हमसे ज़्यादा चौड़ी है, होंठ मोटे हैं, और आंखें हमसे ज़्यादा बड़ी और गहरी हैं। तुम बिल्कुल भी हेनान की नहीं लगती हो। हर रात मैं सोचती थी कि मैं कहाँ से आई हूं ?' हालांकि, उसके परिवार ने उसके सवालों के अस्पष्ट और विरोधाभासी जवाब दिए, इसलिए उसने डीएनए टेस्ट के ज़रिए पुष्टि की मांग की। डीएनए टेस्‍ट की रिपोर्ट आने के बाद उसे पता चला कि वह अपने बायोलॉजिकल तौर पर अपने माता-पिता की बेटी नहीं थी। इसके अलावा, टेस्ट से पता चला कि वह संभवतः चीन के सुदूर दक्षिणी भाग में स्थित गुआंग्शी प्रांत से आई थी।

End of Feed