Ajab Gajab News: इस समय AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। AI से इन दिनों कुछ ऐसी चीजें हो जा रही हैं, जिसकी इंसान ने कल्पना भी नहीं की होगी। इसी क्रम में एक लड़की ने AI का इस्तेमाल कर कुछ ऐसा किया, जिससे उसके सारे पूर्व प्रेमी जल-भुन कर राख हो गए। दरअसल, लड़की को अपने पुराने प्रेमियों से बदला लेना था। इसलिए लड़की ने AI का इस्तेमाल कर अपने लिए ढेर सारे बॉयफ्रेंड्स पैदा कर लिए। इसके बाद अपने प्रेमियों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं।
लड़की ने प्रेमियों से लिया बदला (इंस्टाग्राम)
लड़की को पूर्व प्रेमियों से लेना था बदला
अपने पूर्व प्रेमियों से बदला लेने के लिए लड़की ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया। उसने तकनीकी का सहारा लिया और प्रेमियों को जलाने का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया। इसके बाद उसने अपने प्लान को सही तरीके से एक्जीक्यूट करके प्रेमियों को जला डाला। अमेरिका की रहने वाली 29 साल की मैडेलिन सालाजर पिछले कुछ समय में कई लड़कों के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। हालांकि, अलग-अलग कारणों से उसके सारे रिश्ते टूट गए।
वह अपने सारे प्रेमियों की बेवफाई से इतना टूट चुकी थीं कि उन्होंने अंत में उनसे बदला लेने की ठानी। इसके बाद उन्होंने अपने सारे प्रेमियों को जलाने के लिए अपनी फोटो के साथ कई लड़कों की फोटो ऐड कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लड़के कोई वास्तविक लड़के नहीं थे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये बनाए गए थे। देखने में ये लड़के बिल्कुल रियल लग रहे थे।
