Ajab Gajab : बर्थडे पार्टी के लिए महिला ने रखा ऐसा अनोखा थीम, सेलिब्रेशन में आए मेहमान देने लगे श्रद्धांजलि

Ajab Gajab : ग्राजी ने जन्‍मदिन की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि, उनके पूरे चेहरे पर मेकअप है और ट्रांसपैरेंट काली ड्रेस पहनी हुई है। उन्‍होंने अपनी फोटो कैप्‍शन दिया है कि, 'मैं जीने के लिए मर गई और जीना बहुत अच्छा है।'

Ajab Gajab : हर शख्‍स चाहता है कि उसका बर्थडे बिल्‍कुल खास तरह से मनाया जाए। इसके लिए लोग कई लोगों से सलाह लेते हैं, इंटरनेट पर कुछ स्‍पेशल आइडियाज देखते हैं। तब जाकर वे बर्थडे की प्‍लानिंग को मूर्त रूप दे पाते हैं। ऐसी एक बर्थडे पार्टी इन दिनों काफी ज्‍यादा चर्चा में आ गई है। दरअसल, ब्राज़ील की रहने वाली एक महिला ने अपने बर्थडे को स्‍पेशल बनाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया जिसे सुनने के बाद लोगों का दिमाग ही चकरा गया है। गौर करने वाली बात ये है कि महिला ने सेलिब्रेशन के लिए जो थीम रखा था उसे देखने के बाद लोगों ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर डाली।

​Ajab Gajab, Viral News in Hindi, Funeral Birthday Party Theme

जिंदा महिला ने ऐसे मनाया बर्थडे। (फोटो क्रेडिट : Jam Press)

ऐसे समझें पूरा मामला

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम है ग्राज़ी गेर्वसियो। इन्‍होंने अपना 28 मनाने के लिए 'अंतिम संस्‍कार की थीम' प्‍लान की थी। इस पार्टी में उन्‍होंने ताबूत में लेटकर एंट्री ली और उसके बाद ग्राज़ी को सभी लोगों ने मिलकर श्रद्धांजलि थी। 'गेर्वसियो ने एक पोस्‍ट के माध्‍यम से बताया है कि, 'मैं अपने अतीत को दफनाना चाहती थी, इस साल भी मैंने अपने जीवन में कई प्रकार के बदलावों को महसूस किया। मैं इस जन्‍मदिन पर कुछ अलग और नया करना चाहती थी इसलिए मैंने सोचा कि जो मर गया है उसे दफनाना एक अच्छा विचार होगा।' उन्होंने अपने ताबूत के अंदर लेटकर ही पार्टी की मेजबानी की।

End of Feed