Ajab Gajab: शादी से ज्यादा शानदार तालाक का जश्न, महिला ने रखी शानदार 'डिवोर्स पार्टी', जानें पूरा मामला?

Ajab Gajab: दक्षिण कोरिया की 37 वर्षीय सिंगल मदर ने अपने तलाक को गमगीन बनाने के बजाय इसे एक जश्न में बदल दिया। उन्होंने बाकायदा एक 'डिवोर्स सेरेमनी' रखी, जिसमें उन्होंने चमकदार ड्रेस पहनी, दोस्तों के साथ मिलकर बड़ा सा केक काटा और जमकर खुशियां मनाईं।

Ajab Gajab: जब भी 'तलाक' शब्द का जिक्र होता है, तो अक्सर लोगों के दिमाग में टूटे हुए रिश्ते, कोर्ट-कचहरी के चक्कर, आंसू और उदासी का माहौल घूम जाता है। समाज में आज भी तलाक को एक तरह का कलंक या विफलता माना जाता है। लेकिन, वक्त बदल रहा है और सोच भी। दक्षिण कोरिया से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां एक महिला ने अपने टूटे रिश्ते का मातम मनाने के बजाय कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई है।

ajab gajab

तालाक का जश्न (तस्वीर साभार- @aprilsycho)

बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया की रहने वाली चो सेउंग-योन नाम की 37 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर और सिंगल मदर ने अपने तलाक के बाद किसी दुख में डूबने के बजाय इसे एक बड़े जश्न में बदल दिया। चो ने अपनी जिंदगी के इस नए मोड़ पर बाकायदा एक 'डिवोर्स सेरेमनी' यानी तलाक का जश्न आयोजित किया। इस अनोखी पार्टी में उन्होंने किसी दुल्हन की तरह एक बेहद खूबसूरत और चमकदार ड्रेस पहनी। उनके करीबी दोस्त इस जश्न में शामिल हुए, जमकर तालियां बजाईं, चीयर किया और इस मौके पर एक शानदार केक भी काटा गया। चो ने इस पूरी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चो का यह कदम सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं था, बल्कि यह समाज की उन रूढ़िवादी सोच के खिलाफ एक खुला संदेश था जो तलाकशुदा महिलाओं को हेय दृष्टि से देखती हैं। चो का मानना है कि तलाक को किसी की 'असफलता' या 'जिंदगी के अंत' के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपनी शादी के बंधन से अलग होने के बाद अपनी खोई हुई स्वतंत्र पहचान को दोबारा हासिल करना और अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय का स्वागत करना था। देखें वीडियो...

End of Feed