वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पिता की हत्‍या का बदला लेने के लिए पुलिस बनी ये महिला, 25 साल बाद आखिरकार हत्यारे को दबोचा

Ajab Gajab: उत्तरी ब्राजील की गिस्लेने सिल्वा डी डेउस न्‍याय में देरी होने के कारण गिस्लेयन काफी निराश और दु:खी हो गईं, जो एक वकील के रूप में काम कर रही थीं। पिता की मौत का बदला लेने पर अड़ीं गिस्लेयन 2022 में जेल अधिकारी बन गईं।

Image

पिता के हत्‍यारे को पकड़ने वाली महिला।

Ajab Gajab: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला चर्चा में आया है जिसकी कहानी शायद किसी बॉलीवुड फिल्म जैसी है। इसमें एक महिला अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पुलिस अधिकारी बन जाती है और 25 साल बाद पिता के हत्यारे को गिरफ्तार कर लेती है। उत्तरी ब्राजील के इस मामले के केंद्र में यहां की गिस्लेने सिल्वा डी डेउस हैं जो कि, नौ साल की थीं तब 1999 में 20 डॉलर के लिए एक बार में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि उनके हत्यारे ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर बाद घटनास्थल से भाग गए।

इसके बाद रेमुंडो अल्वेस गोम्स को पहले पकड़ा गया और उन पर मुकदमा चलाया गया। 2013 में उन्हें 12 साल की सजा हुई मगर जेल से बाहर रहने की अनुमति दी गई। हालांकि, इस फ़ैसले के खिलाफ कई अपीलें दायर की गईं। 2016 में उनकी अंतिम अपील खारिज होने के बाद, उनकी गिरफ़्तारी के लिए वारंट जारी किया गया लेकिन वे फिर से गायब हो गए। न्‍याय में देरी होने के कारण गिस्लेयन काफी निराश और दु:खी हो गईं, जो एक वकील के रूप में काम कर रही थीं। हालांकि इसके बाद अपने पिता की मौत का बदला लेने पर अड़ीं गिस्लेयन 2022 में जेल अधिकारी बन गईं। इसके लिए उन्‍होंने पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन किया और इस वर्ष जुलाई में उन्हें क्लर्क के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस की मर्डर यूनिट में शामिल होने के लिए आवेदन कर दिया। वहां पहुंचने के बाद उन्‍होंने अपने पिता के हत्यारे का पता लगाने का काम भी शुरू कर दिया।

25 साल बाद, गिस्लेन आखिरकार उस आदमी से मिली जिसने उसके पिता को उससे दूर कर दिया था। उसने ही उसे बताया कि उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया था और इस पल को उसने फ़िल्माया और ऑनलाइन शेयर भी किया। वीडियो में वह उससे कहती है, 'तुम मेरी वजह से यहां हो। अब तुम्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।' उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, 'जब मैंने देखा कि मेरे पिता की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को आखिरकार हथकड़ी पहना दी गई है, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी। ऐसा महसूस हुआ जैसे भावनाओं का विस्फोट हो गया' और ये कहते हुए वह राहत के आंसू बहाने लगीं। उन्‍होंने क‍हा कि, 'उन सभी पलों के बारे में सोचकर जब उन्हें डर लगता था कि यह दिन कभी नहीं आएगा।'

गिस्लेन बताती हैं कि, 'मेरे पिता एक ईमानदार और मेहनती व्यक्ति थे। उन्होंने हमें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और होमवर्क और टाइम टेबल बनाने में हमारी मदद की। वह हमेशा हमारे बहुत करीब थे और हमारा ख्याल रखते थे। उन्हें खोने के बाद मेरी बहनों और मुझे बहुत मुश्किल समय से गुजरना पड़ा। जो कुछ हुआ, वह हमें आसानी से अलग दिशा में ले जा सकता था, लेकिन हमारी मां ने हमें हमेशा सही रास्ते पर चलना सिखाया।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article