वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: आलसी होने की वजह ने बना दिया करोड़पति, महिला ने बताए ये हैरान कर देने वाले टिप्स

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 03:40 PM IST

अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली पाविनी नाम की एक महिला ने अपने आलसीपन के चलते करोड़पति बन गई है। अब महिला इसको लेकर दूसरों को टिप्स भी देती नजर आ रही है।

Image

आलसीपन के चलते महिला बनी करोड़पति (Image Credit - Pavinee Lertjitbanjong/SWNS)

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजर्सी की रहने वाली है ये महिला
  • आलसीपन के चलते बनी करोड़पति
  • करोड़पति बनने के दिए टिप्स

Woman Became Millionaire Due To Laziness: दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं, जो अपनी कमियों की वजह से काफी मशहूर होते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों की कमियां भी उन्हें उतनी प्रसिद्धी दिला देती है, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली पाविनी नाम की एक महिला के साथ। इस महिला का पूरा नाम पाविनी लर्टजीतबैनजोंग (Pavini Lertjitbanjong) है। आइए जानते हैं इनके बारे में..

दरअसल, 42 वर्षीय पाविनी काफी लंबे से मेहनत कर रही थी। फिर शादी टूटने के बाद वह काफी परेशान हो चुकी थी और उन पर 1 लाख डॉलर का कर्ज भी हो गया था, जिसके चलते उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव किए। अब वह बिना कोई स्किल्स सीखे हुए अपने आलस के दम करोड़ों रुपए कमाती हैं। अब वह एक साल में 380,000 डॉलर से अधिक की कमाई करती हैं। इसके लिए उन्हें कभी ओवरटाइम भी नहीं करना पड़ता। इतना ही नहीं, अब वह दूसरों को भी आलस बने रहते हुए अमीर बनने की टिप्स देती नजर आ रही हैं।

खुद को आलसी करोड़पति कहती हैं पाविनी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाविनी खुद को आलसी करोड़पति कहती हैं। उनका कहना है कि वे घर बैठे काम करती हैं, जिम भी नहीं जाती। और तो और उन्हें खाना बनाना भी नहीं आता और ना ही उन्हें सफाई पसंद है। सोशल मीडिया पर भी वह समय बर्बाद नहीं करतीं। वह पूरी तरीके से एक आलसी लाइफस्टाइल अपनाती हैं, जिससे उन्होंने खुद को काफी बेहतर बनाया है। वे हार्ड वर्क के अलावा स्मार्ट वर्क पर विश्वास रखती हैं। ऑफिस में भी वह उन्हीं लोगों से मतलब रखती हैं, जो प्रमोशन दिलाने में मदद कर सकें।

महिला ने करोड़पति बनने के लिए दिए ये टिप्स

इसके अलावा, उन्होंने सफल लोगों से दोस्ती की। ओवरटाइम न करते हुए वह बाकी समय में दूसरे कामों को करती हैं। उन्होंने अपने पैसों को स्टॉक्स में निवेश किया, जिससे साल के सवा लाख डॉलर के करीब उन्हें मिल जाते हैं। ऐसे में उन्होंने अपना कर्ज भी चुका दिया है और परिवार के साथ बैंकॉक की यात्री भी की। अब अगले साल वे दूसरे देशों में जाने की सोच रही हैं। अपने सफल जीवन को लेकर उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए हैं। आइए देखते हैं..

  • अगर आप हर दिन खाना बनाना नहीं चाहते तो हफ्ते में एक दिन निकालकर पूरे हफ्ते के खाने का प्रबंध कर लें।
  • आपने जो भी कुछ खरीदा हो या फिर जो आपके बिल हो, उसे तुरंत दे दें, बाद के लिए ना रखें।
  • जिम की मेंबरशिप पर बिल्कुल पैसे खर्च ना करें और खाना लेने के लिए आप कुछ कदम चलें।
  • नेटवर्किंग इवेंट्स में ना जाए। लेकिन अगर आपको जान-पहचान बढ़ानी है तो जरूर जाएं।
किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article