Ajab Gajab: टॉप क्‍लास फैशन या सड़कछाप ? गेहूं-चावल रखने वाले बोरे का बना दिया प्‍लाजो, कीमतें होश उड़ा देंगी

Ajab Gajab: इंस्‍टाग्राम पर मोहम्मद सादिक कादरी ने एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्‍लाजो को बोरे से बनाया गया है। जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो प्‍लाजो को बनाने वाली कंपनी का नाम भी पता चल जाएगा।

Ajab Gajab: परिवर्तन के इस युग में सबसे ज्‍यादा बदलाव आपको फैशन की दुनिया में देखने को मिलते होंगे। नए स्टाइल और ट्रेंड अक्सर मार्केट में तहलका मचा देते हैं। कपड़ों में प्‍लाजो तकरीबन एक दशक से महिलाओं के पसंदीदा कपड़ों में से एक रहा है। दिखने में ढीला और पहनने में आरामदायक प्‍लाजो महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे वे कैज़ुअल वियर से लेकर पार्टी आउटफिट तक हर जगह क्रॉप टॉप, कुर्ती और टी-शर्ट के साथ पहने हुए दिखती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक प्‍लाजो को जूट के बोरे जैसे डिजाइन में दिखाया गया है। इसे एक मॉल के अंदर बेचा जा रहा है और इसकी कीमत देख लोगों के होश उड़ गए।

मॉल में बिक रहा प्‍लाजो।

इंस्‍टाग्राम पर मोहम्मद सादिक कादरी ने एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्‍लाजो को बोरे से बनाया गया है। जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो प्‍लाजो को बनाने वाली कंपनी का नाम भी पता चल जाएगा। बोरे से बने प्‍लाजो को मॉल के अंदर एक डिस्प्ले पर रखा गया था, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। जब लोगों ने इसे गौर से देखा तो पता चला कि, इस प्‍लाजो की जांच करने वाले व्यक्ति ने उस पर 60,000 रुपये का टैग लगा रखा था।

End of Feed