वायरल न्यूज़

VIDEO: सांप डस ले तो कैसा हो जाता है इंसान का खून, ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुआ खतरनाक नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 14, 2024, 11:47 AM IST

Ajab Gajab Viral Video: कभी सोचा है कि सांप के काटने के बाद इंसान के खून में क्या बदलाव होते हैं। आखिर क्या वजह होती है कि शरीर में जहर फैलने के बाद इंसान की मौत हो जाती है। अभी एक ऐसा ही नजारा कैमरे में कैद हुआ है।

Image

सांप काट ले तो इंसान के खून में क्या बदलाव होते हैं। (Photo-Instagram)

Ajab Gajab Video: सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक होता है कि किसी इंसान को डस ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। सांप के डसने से कुछ ही देर में इंसान की मौत हो जाती है। मगर कभी सोचा है कि सांप का जहर ऐसा क्या काम करता है कि इंसान की मौत हो जाती है। जानकर चौंक जाएंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुआ है।इसमें दिखाया गया कि अगर सांप का एक बूंद जहर इंसान के खून में मिला दें तो क्या होता है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर अंदाजा हो जाएगा कि आखिर सांप के डसने से मौत कैसे होती है।

जम गया खून

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सबसे पहले खतरनाक किंग कोबरा का जहर किसी तरह एक बर्तन में निकाला गया। फ्रेम में इसके बाद सबसे हैरान करने वाला नजारा दिखाई देता है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स एक कप लेकर आया जिसमें खून रखा हुआ था। अब महज एक बूंद जहर खून वाले कप में डाला गया और शख्स कुछ सेकंड तक दोनों को मिलाता है। देखकर होश उड़ जाएंगे कि खून ऐसे जम गया मानो जैल हो। आगे देखेंगे कि खून को एक कप से दूसरे कप में किया जाता है, मगर ये बिल्कुल भी पिघलता नहीं है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि खून का थक्का जमने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article