वायरल न्यूज़

Ajab-Gajab: लैपटॉप की स्क्रीन में ही घुस गई चींटी, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2024, 11:29 AM IST

Ajab-Gajab Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने लैपटॉप ऑन करने के बाद जैसे ही काम शुरू किया उसे स्क्रीन पर कुछ अजीब नजर आया है। शख्स ने पड़ताल की तो पता चला एक चींटी ही स्क्रीन के अंदर घुस गई है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ अजब-गजब वीडियो। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्क्रीन में घुस गई चींटी
  • देखकर शख्स भी हैरान
  • वायरल हुआ चींटी का वीडियो

Ajab-Gajab Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारा देखकर होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो घर से ऑफिस पहुंचा है। यहां शख्स ने जैसे ही लैपटॉप ऑन किया और स्क्रीन पर नजर दौड़ाई उसका दिमाग घूम गया। उसने स्क्रीन पर ऐसा कुछ देख लिया जिसपर भरोसा करना मुश्किल था।

लैपटॉप स्क्रीन में चींटी

ऑफिस पहुंचे शख्स से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो एक्स पर @adityakvlte नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ने काम के लिए लैपटॉप ऑन किया। मगर इससे पहले ऑफिस वर्क शुरू होता, शख्स की निगाह स्क्रीन पर जा टिकी। इसमें शख्स ने स्क्रीन पर कुछ अजीब देखा। पड़ताल की तो पता चला कि स्क्रीन के अंदर एक चींटी घुस गई है और जो इधर-उधर भाग रही रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

वीडियो में देखेंगे कि शख्स जैसे ही चींटी पर अपनी उंगली लेकर जाता है और वो दूसरी दिशा में भागना शुरू कर देती है। शख्स ऐसा कई बार करता है और चींटी हर बार डरकर भागने लगती है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article