वायरल न्यूज़

ओ तेरी : शख्स ने नौकरी पाने के लिए अपनी CV में लिख दी ऐसी बात, शर्म से पानी-पानी हो गया बॉस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 5, 2023, 05:16 PM IST

एक शख्स अमेरिकी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए गया। वहां जब उसके रिज्यूमे को ऐसी देखा गया तो कंपनी का मालिक भी दंग रह गया और शर्म से पानी-पानी हो गया।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने सीवी में लिख दी खतरनाक लाइन
  • कंपनी के मालिक को भी आ गई शर्म
  • कंपनी के मालिक ने शेयर की ये सीवी

Weird CV With Sperm Count: हम जब भी किसी कंपनी में काम करने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले वहां आपसे आपका रिज्यूमे मांगा जाता है। फिर आप अपना रिज्यूमे वहां जमा करते हैं और उसके हिसाब से ही आपका इंटरव्यू होता है। ऐसे में नौकरी पाने के लिए लोग अपने रिज्यूमे में काफी अच्छी-अच्छी बातें लिखते हैं लेकिन एक शख्स ने अपने रिज्यूमे में ऐसी बात लिख दी, जिसे देखने के बाद कंपनी के मालिक को भी शर्मिंदा होना पड़ा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी के फाउंडर रोशन पटेल ने शेयर की है। उनकी कंपनी में एक शख्स इंटरव्यू देने के लिए आया था, जिसने अपनी रिज्यूमे में अपना स्पर्म काउंट ही लिख डाला था। अब ऐसे में जब कंपनी के मालिक ने उसका सीवी देखा तो वे भी दंग रह गए। शख्स ने अपनी सीवी में स्पर्म काउंट की संख्या 800 मिलियन लिखी है जबकि कोई भी सीवी में ऐसी बात नहीं लिखता।

बेहद विचित्र और हास्यापद है ये सीवी

ट्विटर पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह सीवी देखने में जितना विचित्र लग रहा है उतना ही हास्यापद भी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसे इंसान को तो जरूर हायर करना चाहिए। इसके अलावा भी काफी मजेदार-मजेदार कमेंट पढ़ने को मिल रहा है। अब तक इस पोस्ट को 23 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस पोस्ट को '@roshanpateI' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article