शादी से 14 दिन पहले दुल्‍हन के हाथ लगी दूल्‍हे की क्राइम कुंडली, फिर जो हुआ पढ़कर रूह कांप जाएगी

Ajab Gajab: मंगेतर की सच्‍चाई पता चलने के बाद महिला ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई, लेकिन वह अपनी कैद के दौरान भागने में सफल रहा।

Ajab Gajab: अपने जीवन साथी की कल्पना करते समय हर कोई प्राय: दिमाग में आदर्श साथी की तस्वीर बनाता है। हालांकि, महिलाओं में ये प्रवृत्ति ज्यादा ही होती है और जीवनसंगिनी की कल्‍पना को लेकर उनकी आकांक्षाएं काफी ज्‍यादा होती हैं। मगर शादी से 14 दिन पहले ब्रिटेन की एक महिला के साथ एक अनोखी घटना घटित हुई। दरअसल, विवाह के बंधन में बंधने से चंद रोज़ पहले महिला को अपने मंगेतर की क्राइम कुंडली के बारे में पता चला और उसकी बारे में काफी कुछ जान लेने के बाद महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

14 दिन बाद शादी रचाने वाला था कपल।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय यूके की पूर्व बार मैनेजर मेगन क्लार्क अपने कार्यस्थल पर अपने मंगेतर लॉर्ड बर्टी से मिली थीं। उन दिनों उसने (मंगेतर) खुद को टाइपराइटर के आविष्कारक का पोता बताया था और 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाने का सोचा। दोनों एक साथ एक आलीशान घर में रहने लगे और घड़ियों के डिजाइन पर काम करना शुरू कर दिया, एक साझा भविष्य की योजना बना रहे थे। उनके रिश्‍ते में सबसे बड़ा ट्विस्‍ट शादी से 14 दिन पहले आया। जब मेगन ने देखा कि उनके घर पर दूसरे लोगों के नाम से पत्र आ रहे हैं। जब उसने बर्टी से पूछा तो उसने दावा किया कि ये पत्र पूर्व किराएदारों के थे।

End of Feed