वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: महज तीन मिनट का अंतर और एक साल छोटा हो गया जुड़वा भाई, जन्म के अंतर ने लोगों को चौंका दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 4, 2024, 01:17 PM IST

अमेरिका में जुड़वा बच्चों का एक ऐसा मामला देखने को मिला है, जहां दोनों के जन्म में महज तीन मिनट का अंतर है। लेकिन दोनों का जन्म अलग-अलग साल में हुआ है। ऐसे में ये अजीबोगरीब मामला विदेशी मीडिया में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (फोटो साभार - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म
  • तीन मिनट के अंतर ने बना दिया एक साल छोटा
  • अजीबोगरीब मामला बना सुर्खियों का विषय

Ajab Gajab News: काफी बार देश-दुनिया में कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है, जो काफी शॉकिंग होता है। लेकिन कई बार ऐसी खबरें काफी रोचकता का माहौल भी पैदा करती है। दरअसल, हाल ही में एक खबर इंटरनेशनल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है। ये खबर अमेरिका की है, जहां दो बच्चों ने महज कुछ मिनट के अंतराल पर जन्म लिया। लेकिन दोनों में एक साल का अंतर हो गया। अब ऐसे में जो भी इस मामले के बारे में सुन रहा है, वह दंग रह जा रहा है।

बता दें, इन बच्चों का जन्म 31 दिसंबर की रात हुआ था। पहले बच्चे का जन्म 31 दिसंबर की रात 11:59 पर हुआ था। वहीं, दूसरे बच्चे का जन्म 01 जनवरी 12:02 मिनट पर हुआ। ऐसे में दोनों बच्चों के जन्म में महज 3 मिनट का फासला था, लेकिन फिर भी दोनों बच्चों का जन्म अलग-अलग साल हुआ है। अब ऐसे में रोचकता से भरपूर इस खबर में इंटरनेशनल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ी और अब सुर्खियां बटोर रहा है।

3 मिनट के अंतर ने बना दिया भाई को एक साल छोटा

फॉक्स 61 की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बच्चों में एक बच्चा लड़का है और एक लड़की। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चे स्वस्थ है। इन जुड़वा बच्चों को आलिया मॉरिस नाम की महिला ने जन्म दिया है। वहीं, बच्चों के पिता का नाम माइकल है। हालांकि, जुड़वा बच्चों का मामला अक्सर ही सुनने को मिल जाता है लेकिन इस खबर ने एक अलग ही मिसाल कायम की है। अब लोगों के बीच काफी पापुलर भी हो रहा है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article