गजब: कॉकरोच को साथ में लेकर खाना खाने जाती है ये फैमिली, सच्चाई जान सबका दिमाग घूम गया

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें बाहर जाकर खाना खूब पसंद आता है। लेकिन इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाने के बाद पैसा नहीं देना चाहते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पैसा ना देने के लिए एक फैमिली रेस्टोरेंट में कॉकरोच लेकर जाती थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्तरां में कॉकरोच लेकर जाती थी फैमिली
  • पैसे ना देने के लिए करते थे ये काम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Family Tricks Restaurant To Avoid Bill: इस दुनिया में अनगिनत लोग हैं, जिनका अपना-अपना दिमाग है। ये सभी पैसे बचाने का कोई न कोई तरीका अपना ही लेते हैं, ऐसे भला किसे ही बुरा लगने वाला है। लेकिन कई बार लोगों को अच्छी-अच्छी चीजें भी चाहिए होती हैं और वे इसके लिए पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते। आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार से मिलवाते हैं, जो रेस्तरां में जाकर अच्छा-अच्छा डिश खाना पसंद करते हैं लेकिन पैसे चुकाने के नाम पर ये इनकार कर देते हैं।

ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको में रहने वाला एक परिवार अगर कहीं खाना खाने जाता था तो साथ में कुछ कॉकरोच ले जाता था। सुनकर काफी लोगों को ऐसा लगा होगा कि शायद वे पालतू कॉकरोच होंगे। लेकिन इसके पीछे की वजह बिल्कुल ही अलग है। दरअसल, कॉकरोच का इस्तेमाल वे बिल ना चुकाने के लिए करते थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..

End of Feed