वायरल न्यूज़

गजब: कॉकरोच को साथ में लेकर खाना खाने जाती है ये फैमिली, सच्चाई जान सबका दिमाग घूम गया

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें बाहर जाकर खाना खूब पसंद आता है। लेकिन इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाने के बाद पैसा नहीं देना चाहते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पैसा ना देने के लिए एक फैमिली रेस्टोरेंट में कॉकरोच लेकर जाती थी।

Image

रेस्तरां में कॉकरोच लेकर जाती थी फैमिली (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्तरां में कॉकरोच लेकर जाती थी फैमिली
  • पैसे ना देने के लिए करते थे ये काम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Family Tricks Restaurant To Avoid Bill: इस दुनिया में अनगिनत लोग हैं, जिनका अपना-अपना दिमाग है। ये सभी पैसे बचाने का कोई न कोई तरीका अपना ही लेते हैं, ऐसे भला किसे ही बुरा लगने वाला है। लेकिन कई बार लोगों को अच्छी-अच्छी चीजें भी चाहिए होती हैं और वे इसके लिए पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते। आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार से मिलवाते हैं, जो रेस्तरां में जाकर अच्छा-अच्छा डिश खाना पसंद करते हैं लेकिन पैसे चुकाने के नाम पर ये इनकार कर देते हैं।

ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको में रहने वाला एक परिवार अगर कहीं खाना खाने जाता था तो साथ में कुछ कॉकरोच ले जाता था। सुनकर काफी लोगों को ऐसा लगा होगा कि शायद वे पालतू कॉकरोच होंगे। लेकिन इसके पीछे की वजह बिल्कुल ही अलग है। दरअसल, कॉकरोच का इस्तेमाल वे बिल ना चुकाने के लिए करते थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..

कंटेनर से निकालकर डालती है कॉकरोच

दरअसल, मेक्सिको के The Puerto Chale रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक परिवार खाना खाने आता है और वे खाना खाने लगते हैं। ऐसे में जब खाना खत्म होने वाला होता है तो हेडसीट पर बैठी महिला अपने पर्स से कॉकरोच से भरा एक कंटेनर निकालती है और फिर बचे हुए खाने में कॉकरोच निकालकर डाल देती है। इसके बाद परिवार खाने में कॉकरोच निकलने की बात करके पैसे देने से इंकार कर देता है।

सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

बता दें, मेक्सिको का ये रेस्टोरेंट सफाई के मामले में काफी फेमस भी है। ऐसे में पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जाती है, जिसे देखने के बाद परिवार के इस खतरनाक प्लान का खुलासा होता है। इसके बाद रेस्टोरेंट इस फुटेज को सोशल माीडिया पर शेयर कर देता है, जिसके बाद पता चलता है कि ये फैमिली कई रेस्टोरेंट्स में जाकर कॉकरोच वाला ट्रिक अपना चुकी है, ताकि उन्हें बिल ना देना पड़े।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article