Ajab Gajab: दुनिया का इकलौता देश जहां एक भी नदी नहीं! फिर भी अमीरी में सबसे आगे

Ajab Gajab: सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा देश है जहां कोई स्थायी नदी नहीं बहती। यहां पानी की जरूरत समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाने वाले डिसेलिनेशन प्लांट्स और भूजल स्रोतों से पूरी की जाती है, जबकि देश का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से ढका हुआ है।

Ajab Gajab: सऊदी अरब से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वहां कोई भी स्थायी यानी बारहमासी नदी नहीं बहती। भूगोल के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा देश माना जाता है जहां सालभर बहने वाली प्राकृतिक नदी मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ “वादी” मिलते हैं। वादी ऐसी सूखी नदी घाटियां होती हैं, जिनमें बारिश के समय थोड़े समय के लिए पानी आता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर सूख जाती हैं। इसलिए इन्हें स्थायी नदी नहीं माना जाता।

ajab gajab news

Ajab Gajab: दुनिया का इकलौता देश जहां एक भी नदी नहीं! (फोटो: iStock)

सऊदी अरब का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से ढका हुआ है। देश का लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा इलाका रेगिस्तानी या अर्ध-रेगिस्तानी है। यहां का मौसम बहुत गर्म और सूखा रहता है, इसलिए बारिश बहुत कम होती है। कुछ दक्षिण-पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में थोड़ी ज्यादा बारिश जरूर होती है, लेकिन इतनी नहीं कि कोई बड़ी नदी बन सके। इसी कारण यहां प्राकृतिक मीठे पानी की भारी कमी रहती है।

End of Feed