अजब लोग हैं धरती पर भाई! लोग डॉक्टर-इंजीनियर बनना चाहते हैं, यह शख्स कुत्ता बन गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 19, 2023, 05:44 PM IST

Man Become Dog Video: टोको को बचपन से ही बड़े होकर कुत्ता बनने का शौक था। इसके बाद टोको ने जो किया वह जानकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि टोको एक कुत्ते के रूप में परिवर्तित हो चुके हैं। कुत्ते का रूप धारण करने के लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर डाले।

Man Become Dog: हर किसी का सपना होता है कि वह पढ़-लिखकर डॉक्टर इंजीनियर बने। वह इसके लिए जमकर तैयारी करते हैं और फिर एक दिन उनकी मेहनत सफल होती है। इसके बाद वह डॉक्टर-इंजीनियर बनकर अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स बचपन से कुछ और ही बनने की ख्वाहिश रखता था। जापान के रहने वाले इस शख्स को बचपन से ही न डॉक्टर बनना था और न ही इंजीनियर, उसका शौक बहुत ही अजीबोगरीब था।

man become dog

इंसान बन गया कुत्ता (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

जापान के इस शख्स को कुत्ता बनना था। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, इस शख्स का नाम टोको था। टोको को बचपन से ही बड़े होकर कुत्ता बनने का शौक था। इसके बाद टोको ने जो किया वह जानकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। दरअसल, टोको ने बहुत ही ज्यादा मोटी रकम खर्च करके अपने शौक को पूरा किया और कुत्ता बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि टोको कुत्ते में कैसे परिवर्तित हुआ। आपको बता दे कि टोको पूरी तरह से कुत्ता बन गया, जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता कि वह इंसान है। देखें वीडियो-

End of Feed