डेल्टा विमान में उड़ते कबूतर को पकड़ने की कोशिश रहा था यात्री, अफरा-तफरी के बीच हुआ ऐसा कांड, VIDEO

Delta Airline Pigeon Video: एयरलाइन ने पुष्टि की कि उड़ान में 56 मिनट की देरी हुई और कहा कि वह 'प्रस्थान से पहले विमान से दो पक्षियों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए हमारे लोगों और हमारे ग्राहकों के सावधानीपूर्वक कार्यों की सराहना करती है और हम अपने यात्रियों से उनकी यात्रा में हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं।'

Delta Airline Pigeon Video: डेल्टा एयरलाइन की एक फ्लाइट में दो कबूतरों के कारण अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में चढ़ने के कुछ देर के बाद एक कबूतर केबिन के चारों ओर उड़ने लगा। इस वजह से बड़ा कांड हो गया जिसके तहत विमान को वापस लौटना पड़ा। ग्राउंड क्रू ने उसे हटा दिया, मगर जैसे ही विमान टेकऑफ़ के लिए बाहर निकला उसी समय दूसरा कबूतर उड़ गया। इसके बाद विमान को दोबारा गेट तक वापस जाना पड़ा। यात्री टॉम काऊ द्वारा फिल्माए गए और एबीसी न्यूज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्‍स को अपनी जैकेट का उपयोग करके कबूतरों में से एक को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। यह घटना डेल्टा फ्लाइट 2348 में हुई, जो मिनियापोलिस से मैडिसन, विस्कॉन्सिन के लिए उड़ान भर रही थी। डेल्टा एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए माफी मांगी है।

फ्लाइट में उड़ते कबूतर का वीडियो वायरल।

मंगलवार को एबीसी न्यूज को दिए गए एक बयान में एयरलाइन ने पुष्टि की कि उड़ान में 56 मिनट की देरी हुई और कहा कि वह 'प्रस्थान से पहले विमान से दो पक्षियों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए हमारे लोगों और हमारे ग्राहकों के सावधानीपूर्वक कार्यों की सराहना करती है और हम अपने यात्रियों से उनकी यात्रा में हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं।' काऊ ने इंस्टाग्राम पर घटना का फुटेज शेयर किया।

End of Feed