वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: माचिस की तीली देखते ही जला देता है ये फल, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 7, 2024, 10:01 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जैसे ही माचिस की तीली करीब ले जाते हैं ये पेड़ का फल तुरंत जला देता है। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी चौंका देगा।

Image

माचिस की तीली देखते ही जला देता है ये फल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video Today: सैकड़ों हजारों सालों के अपने अस्तित्व में इंसान प्रकृति कुछ रहस्यों को ही समझ पाया है। यानी इस पृथ्वी पर अभी भी ऐसा बहुत कुछ बाकी है जिसे इंसान नहीं समझ पाया है। समझना तो दूर की बात इंसान अभी उन तक पहुंच भी नहीं पाया है। अजीबोगरीब रहस्यों की इस दुनिया में अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। वीडियो दरअसल एक ऐसे पेड़ के फल से जुड़ा है जो मासिच की तीली देखते ही उसे जला देता है।

देखते ही जला देता है माचिस की तीली

होश उड़ाने वाले वीडियो में देखेंगे कि जंगल में कुछ लोग सचमुच ऐसे पेड़ के करीब पहुंचे हैं। पेड़ के करीब खड़ा एक शख्स इसके रहस्य के बारे में बताता है। शख्स ने बताया कि वो ऐसे पेड़ के पास है जिसके फल के करीब माचिस की तीली ले जाने पर ये जलने लगती है। शख्स की ऐसी बातें सुनकर शुरू में विश्वास नहीं होता है। मगर शख्स खुद ऐसा करके दिखाता है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वीडियो में देखेंगे कि शख्स माचिस की तीली जैसे ही सफेद फल के करीब लेकर गया ये तुरंत जल गई।

पानी में रहकर भी जला दिया

फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स ने इसके बाद एक फल तोड़ लिया और उसे ग्लास में रख दिया। शख्स इसके बाद ग्लास में पानी भरता है। देखकर चौंक जाएंगे कि वो इसके बाद जब तीली लेकर जाता है ये तुरंत जल उठती है। शख्स तीली ग्लास के बाहर दिखाता है और ये दोबारा जल उठती है। वीडियो में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो यूट्यूब पर Dehati Boy Vlog नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article