Ajab Gajab: पाकिस्तानी गायिका और कंटेंट क्रिएटर रबीका खान ने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के लिए क्रेन से लटककर फोटोशूट करवाया। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं। रबीका खान का यह स्टंट उनके 8 मिलियन फॉलोवर्स के लिए हैरतअंगेज था। लोगों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि उन्होंने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के लिए इतना जोखिम भरा तरीका क्यों चुना।
दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में रबीका हवा में तैरती हुई दिखाई दे रही थीं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि उनकी पीठ पर दर्जनों गुब्बारे बंधे हैं। चेहरे पर मेकअप और मैचिंग गुब्बारे के साथ फ्लेम ऑरेंज ड्रेस पहने पाकिस्तानी यूट्यूबर हवा में मुस्कुरा रही थीं। रबीका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पहले लगा कि, ये फोटो शायद केवल फोटोशॉप की हुई हैं। मगर बाद में जब रबीका ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो अपलोड किया, तब जाकर पता चला कि, असल में फोटो शूट के लिए एक क्रेन से लटकी हुई थी। उन्होंने शूट के लिए अपनी ड्रेस के नीचे एक सुरक्षा हार्नेस पहना था।
रबीका खान ने इंस्टाग्राम पर बताया, 'यह शूट बहुत मुश्किल था, लेकिन मैं हमेशा कुछ रोमांचक और अलग करना चाहती थी। इसमें बहुत मेहनत लगी, लेकिन मैंने इसे अच्छे से किया।' इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने बताया कि यह स्टंट काफी कठिन था। हालांकि, खान ने जल्द ही अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। संभवतः उनको कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा होगा। इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीरें और वीडियो कई बार रीपोस्ट किए गए, जहां कुछ लोगों ने कुछ अलग करने की कोशिश के लिए उनकी सराहना की और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में भद्दे कमेंट किए। खान ने बाद में एक यूट्यूब वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन के फोटो शूट पर की गई कुछ टिप्पणियों और मीम्स पर रिएक्शन दिया।
