वायरल न्यूज़

अजब: करंट लगने से घायल हुआ बंदर खुद पहुंचा अस्पताल, अंत में जो हुआ जानकर निकल पड़ेंगे आपके आंसू

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 15, 2023, 07:29 PM IST

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर एक बंदर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बंदर के हाथ-पैर में पट्टी बंधी हुई है। दुखद बात यह है कि 5 दिन बाद बंदर की मौत हो जाती है।

Image

करंट लगने से घायल हुआ बंदर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: बीमार होने या चोट लगने के बाद हम डॉक्टर्स के पास जाते हैं। सोचिए अगर किसी जानवर को चोट लगती होगी तो उसका क्या होता होगा। हालांकि, कुछ जानवर इंसानों की तरह बर्ताव करते हैं। कई बार वह ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिस पर लोगों को यकीन नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चोटिल होने के बाद सीधा अस्पताल पहुंच जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह खुद ही अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाता है।

करंट लगने से बुरी तरह घायल हो जाता है बंदर

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में एक बंदर को बिजली का करंट लग जाता है। वह इतनी बुरी तरह से घायल होता है कि चटगांव के सीताकुंड उपजिला हेल्थ कॉम्लेक्स हॉस्पिटल पहुंच जाता है। इसके बाद डॉक्टर्स उसका तीन बार इलाज करते हैं। सोशल मीडिया पर बंदर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बंदर के हाथ-पैर में पट्टी बंधी हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंदर एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल पहुंचता है।

5 दिन बाद बंदर की हो जाती है मौत

रिपोर्ट के अनुसार, बंदर तब हॉस्पिटल जाता है, जब उसके घाव सड़ने लगते हैं। इसके बाद डॉक्टर्स उसके घावों पर पट्टी बांध देते हैं। बंदर की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें देखा जा सकता है कि वह अस्पताल के पास खंभे पर बैठा हुआ है। उसके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। इस घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने घायल बंदर को अस्पताल की बालकनी पर देखा था। इसके बाद बंदर के घाव पर पट्टी बांधी थी। बंदर तीन बार पट्टी करवाने आया था। हालांकि, बाद में बंदर को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article