गजब का किस्मतवाला है यह शख्स! बैठकर खाता है 4 बीवियोंं और 2 प्रेमिकाओं की कमाई, पैदा करना चाहता है 54 बच्चे

Ajab Gajab News: 36 साल के रायुता होकाइडो में रहते हैं और उनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शख्स पिछले 10 सालों से कोई काम नहीं कर रहा है। वह अपनी जिंदगी में शामिल इन 6 महिलाओं की कमाई खाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजब शख्स की गजब कहानी
  • 4 पत्नियों और 2 प्रेमिकाओं वाला शख्स
  • 6 महिलाओं की कमाई खाता है शख्स

Ajab Gajab News: आपने दुनिया में तरह-तरह के लोगों को देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसका रिश्ता एक या दो नहीं बल्कि 6-6 महिलाओं से जुड़ा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें से चार महिलाएं उसकी बीवियां और दो महिलाएं उसकी प्रेमिकाएं हैं। इससे भी मजेदार बात यह है कि ये सारी महिलाएं मिलकर उसे पाल रही हैं। इस किस्मत के धनी शख्स का नाम रायुता वातानाबे है। जो जापान का रहने वाला है।

End of Feed