Ajab Gajab News: आपने दुनिया में तरह-तरह के लोगों को देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसका रिश्ता एक या दो नहीं बल्कि 6-6 महिलाओं से जुड़ा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें से चार महिलाएं उसकी बीवियां और दो महिलाएं उसकी प्रेमिकाएं हैं। इससे भी मजेदार बात यह है कि ये सारी महिलाएं मिलकर उसे पाल रही हैं। इस किस्मत के धनी शख्स का नाम रायुता वातानाबे है। जो जापान का रहने वाला है।
जापान का रहने वाला है शख्स
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, शख्स पिछले 10 सालों से कोई काम नहीं कर रहा है। वह अपनी जिंदगी में शामिल इन 6 महिलाओं की कमाई खाता है। इस शख्स के अब तक 10 बच्चे हो चुके हैं और उसकी तमन्ना है कि उसके 54 बच्चे हों। 36 साल के रायुता होकाइडो में रहते हैं और उनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन दिनों वह अपनी तीन पत्नियों और 2 बच्चों के साथ रहता है। वह सिर्फ घर में रहकर खाना बनाने का काम करता है।
चार पत्नियां और दो प्रेमिकाओं वाला शख्स
इसके अलावा वह अपने दो बच्चों को संभालता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रायुता के एक महीने का खर्च तकरीबन 5 लाख रुपये है। इन खर्चों को उसकी चार पत्नियां और दो प्रेमिकाएं उठाती हैं। वातानाबे की 4 पत्नियों में से एक उनके साथ नहीं रहती है। रायुता ने सोशल मीडिया के जरिए दो गर्लफ्रेंड्स बना रखी है। बता दें कि वातानाबे को 6 साल पहले उसकी एक प्रेमिका ने धोखा दे दिया था। इसके बाद उसने बदला लेने के लिए डेटिंग ऐप से अलग-अलग लड़कियों को डेट करना शुरू किया।
