वायरल न्यूज़

अजब: 14 साल पहले हुआ था प्यार, अब पति निकला लड़की, पहनने लगा महिलाओं वाले कपड़े

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 20, 2023, 05:12 PM IST

Ajab Gajab News: एक लड़का और एक लड़की की शादी को दो साल हुए थे। इसके बाद पति को पता चला कि वह लड़का नहीं बल्कि लड़की है। जब पति ने यह बात अपनी पत्नी को बताई तो दोनों ने लड़की के रूप में साथ रहने का फैसला किया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 साल पहले हुआ था प्यार
  • लड़का-लड़की ने रचाई शादी
  • सामने आई चौंकाने वाली बात

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कई सारी चौंकाने वाली घटनाएं घटती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह घटना ब्रिटेन से सामने आई है। 14 साल पहले एक कपल को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। बाद में दोनों ने शादी भी रचा ली, लेकिन अब पत्नी को पता चला कि उनका पति लड़की है। सिर्फ यही नहीं, उनका पति अब महिलाओं वाले कपड़े पहनता है। पत्नी ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद उनके पति को मसहूस होने लगा कि उसका सिर्फ शरीर लड़के का है, बाकी वह लड़की ही है।

पति-पत्नी लड़की बनकर रहते हैं साथ

पति ने यह बात अपनी पत्नी से बताई और अब दोनों लड़की बनकर एक साथ रहते हैं। ब्रिटेन के रहने वाले 32 साल की जे हार्वे की शादी 35 साल के रेना के साथ हुई थी। दोनों 14 साल पहले यानि साल 2009 में मिले थे। दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन दो साल में ही यह रिश्ता खत्‍म हो गया। इसके 5 साल बाद दोनों फिर एक बार मिले। इस बार दोनों के बीच प्यार इतना आगे बढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, जब शादी के कुछ महीनों बाद दोनों हनीमून पर गए तो रेना को कुछ अजीब लगने लगा।

हनीमून पर पति को अलग हुआ महसूस

रेना ने अपने मन की दुविधा अपनी पत्नी जे हार्वे से बताई। उन्होंने बताया कि वह कुछ अलग महसूस कर रहे हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि सब क्‍या हो रहा है। वह महिलाओं की तरह महसूस करने लगे थे। इसके बाद दोनों ने तय किया कि रेना हर जगह मह‍िला के रूप में जाएंगे, क्योंकि उन्हें वहां कोई पहचानने वाला नहीं था। रेना अपनी पत्नी के साथ डिनर करने मह‍िलाओं के कपड़े में गए। उनकी पत्‍नी ने उनके बाल संवारे, शृंगार किया। जे कहती हैं कि उनके पति आज भी उन्हें उतने ही प्‍यारे हैं। अब दोनों बेहद स्पेशल तरीके से अपने रिश्ते को निभा रहे हैं। दोनों ने तय किया है कि अब वह दोनों दोस्‍त की तरह रहेंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article