Ajab Gajab: सजा-ए-मौत से पहले पूछी गई आखिरी इच्छा, दोषी ने मंगवाया सैंडविच-बर्गर, खाते ही हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 21, 2024, 05:15 PM IST

Ajab Gajab News: मौत से चंद मिनट पहले दोषी ने दो चिकन सैंडविच, दो चीज बर्गर, दो पैकेट आलू चिप्स, दो नींबू सोडा और फ्रेंच फ्राइज खाए। इसके बाद उसे इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया।

Ajab Gajab News: अमेरिका से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोषी को सजा-ए-मौत देने से पहले उसकी आखिरी इच्छा पूछी गई। आखिरी इच्छा में कोई दोषी अपने फैमिली के लोगों से मिलने के बारे में सोचेगा, लेकिन इस दोषी ने जिस चीज की डिमांड की। वह हैरान करने वाली थी। दरअसल, इस दोषी ने जेल प्रशासन से आखिरी इच्छा के रूप में सैंडविच और बर्गर की मांग की। इसके बाद उसने भरपेट सैंडविच-बर्गर खाया।

burger

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

दोषी ने पेट भरकर खाया सैंडविच-बर्गर

मेट्रो की खबर के अनुसार, अमेरी के जॉर्जिया में कोर्ट ने विली जेम्स पाइ नाम के शख्‍स को सजा-ए-मौत दी। विली को सजा-ए-मौत के रूप में जहर का इंजेक्शन देना था। इससे पहले प्रशासन ने विली से उसकी आखिरी इच्छा पूछी तो विली ने सैंडविच और बर्गर की डिमांड कर दी। डिमांड के बाद प्रशासन ने विली के लिए सैंडविच और बर्गर मंगवाया। जब विली ने पेट भरकर सैंडविच और बर्गर खा लिया तो उसे इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया।

End of Feed